Friday, May 30, 2008

पत्रकार

पुलिस, पब्लिक और पॉलीटिशियन हरदम जिसके दिल में रहते हैं
yah है वो शख्सियत जिसे पत्रकार हम कहते हैं
पुलिस मारे डंडे इनको, नेता डाले केस
फिर भी हारें न यह जीवन में अपनी रेस
आजकल पत्रकार पर जो कर दे टेढ़ी नजर से वार
उसे समझा जाता है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार
jo जुडे है इस फील्ड से, सबको उनपर नाज है
लोगों के लिए जो कल है, उनके लिए वह आज hai
अपने लिए यह लड़ते नहीं, दूसरों के लिए लड़ते हैं
दिनभर -घूम इकट्ठी करें, जो खबरें सुबह हम पढ़ते hain
सच्चाई के लिए जो कुछ भी करने को तैयार hain
सही मायने में उस समय वह सच्चे पत्रकार hain
जो पत्रकारिता को समझे गुरु की बाणी, पत्रकारिता को कुरान bhi
पत्रकारिता उसका धर्म भी हो, पत्रकारिता उसका इमान bhi
उनकी पत्रकारिता में जोश हो, लिखने का जूनून bhi
उनमें सच लिखने का दम है अगर तो डरता है कानून भी
patrakaar चांद जैसे नर्म भी हैं, सूरज जैसी आग hain
जो बिक जाएं झूठ की खातिर, वह पत्रकारिता पर दाग hain
ऐसे लोगों को दूर करें, आप अपने आप से आज se
इनके कारण ही गिरती है पत्रकार की साख समाज se
मैं भी बनना चाहता हूं एक अच्छा पत्रकार
kucch सीखा है, कुछ सीखने को हूं तैयार
jo सीखूंगा यहां से, दूसरों से काम लाऊँ
tabhi सही मायने में मैं पत्रकार कहलाऊँ
vijay jain

No comments: