Thursday, November 28, 2013

सचिन: खिलाड़ी से ज्यादा एक किताब

सचिन, लोगों के लिए ये नाम पर मेरे लिए क्रिकेट। मैंने खुद बचपन से क्रिकेट खेला है और सचिन को खेलते देख बड़ा हुआ हूं। सचिन जैसे खेलते, उन्हें देख देखकर मैं भी उनके अंदाज में खेलने की कोशिश करता। कभी कामयाब हुआ तो कभी फेल। sachin1हौंसला कम न हुआ। खेल की बदौलत कॉलेज टीम में शामिल हुआ। टूर्नामेंट भी खेले। क्रिकेट क्लबों में भी खेला। मीडिया में जॉब जाइन की तो मीडिया क्रिकेट टीम का हिस्सा बना। घर से सचिन की पारी देखता तो मैदान में मैं भी ‘सचिन’ बनने की कोशिश करता। सफल भी हुआ, असफल भी। पीसीए मोहाली में हमारी टीम मीडिया चैंपियन बनी। मीडिया हाउस बदला और मैं जालंधर चला गया। सचिन के प्रति दीवानगी थी, मुझे वहां भी टीम में चुन लिया गया। एक मीडिया हाउस के खिलाफ 35 रन की पारी और 4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट लेने पर मुझे मैन ऑफ द मैच मिला, इसे मैने सचिन को समर्पित किया। ये कारवां गाजियाबाद में भी बरकरार रहा। सचिन की खेलने की तकनीक मुझे हर बार कुछ नया कर दिखाने के लिए प्रेरित करती रही। हालांकि उनका बैकफुट ड्राइव ट्राइ करने के चक्कर में मैं कई बार आउट हुआ। उनकी चीते जैसे रनिंग बिटवीन विकेट। उफ्फ…वैसा नहीं भाग पाया मैं। यही मेरी मुख्य कमजोरी रही। आज दिल बहुत उदास है। दिल ये विश्वास करने को तैयार नहीं कि अब उसे सचिन खेलते हुए नहीं दिखेंगे। अंतिम क्षणों तक दिल को ये उम्मीद थी कि शायद सचिन अपने संन्यास के फैसले को टाल दें, लेकिन तब वह समय याद आता है जब सचिन ने अचानक वनडे मुकाबलों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। मुझे याद है, उस दिन रविवार था। अचानक हुई इस घोषणा से हर कोई अवाक रह गया था। कारण साफ था, 24 साल तक लोगों के दिलों में राज करने वाले क्रिकेट के इस ‘भगवान’ की क्षमता पर लोग सवाल उठाने लगे थे। आलोचकों ने भी ये कहना शुरू कर दिया था कि अब सचिन को अपने रिटायरमेंट के फैसले पर विचार करना चाहिए। उस दौरान क्रिकेट का ये महानायक अपने परिवार सहित उत्तराखंड के हिल स्टेशन मंसूरी में चला गया था, जहां वे पांच दिन तक रहे। शुरू के 4 दिन तो उन्होंने किसी से बात नहीं की। उनकी पीड़ा उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। पांचवें दिन उन्होंने मीडिया के सामने आकर लोगों के मिले प्यार को लेकर उन्हें शुक्रिया कहा। मेरा दिल उस दिन भी टूटा था, आज भी टूटा, लेकिन खुशी इस बात की है कि उन्हें भारत रत्न मिला। सचिन इस सम्मान के सच्चे हकदार हैं। पदचिन्हों के पीछे-पीछे, आजीवन चलता जाऊंगा जो राह दिखाई है तुमने, मैं औरों को दिखलाऊंगा इस पोस्ट की कैटेगरी है विचार and tagged 200th test match, bharat ratan, sachin प्रकाशन तिथि, Thursday, November 28, 2013 द्वारा विजय जैन.

No comments: